थाने में साड़ी पहनकर इंस्‍पेक्‍टर पहले करता था मुजरा फिर युवकों से कुकर्म

Inspector in drag faces ‘unnatural sex’ allegations
मुंबई। मुंबई में खाकी के एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। दो युवकों ने एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर थाने में कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। आप सुनकर हैरान हो जायेंगे कि युवकों से दुष्‍कर्म करने से पहले इंस्‍पेक्‍टर महिलाओं के कपड़े पहनता, मेकअप करता और फिर उनके सामने मुजरा करता था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उच्‍च जांच के आदेश दिये गये हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है जल्‍द ही घटना की तस्‍वीर साफ हो जायेगी।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दो युवक कुर्ला के रहने वाले हैं। उनमें से एक की उम 24 साल है और वो मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है जबकि दूसरे की उम्र 25 साल है और वो पेशे से इलेक्‍ट्रिशियन है। दोनों युवकों ने बताया कि आरोपी इंस्‍पेक्‍टर उन्‍हें थाने के अपने केबिन में जबरन बुलाता था और खुद औरतों के कपड़े पहनकर उनके सामने नाचता था। इस दौरान वह उनसे छेड़खानी करता था और बाद में उनके साथ कुकर्म करता था। एक पीडि़त ने बताया कि पांच महीने पहले उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था।

इसपर शिकायत दर्ज कराने के लिये वो थाने गया था। पीडि़त ने बताया कि वहीं पर उसकी मुलाकात इंस्‍पेक्‍टर से हुई थी। वह उसे केबिन में ले गया और पूछताछ की। फिर बाद में आने को बोला। जब वह दोबारा थाने गया तो वह उसे केबिन में ले गया। वह साड़ी पहनकर आया। उसने लिपस्टिक और काजल लगाया हुआ था। फिर उसने युवक को पैंट उतारने को बोला और उससे कुकर्म की। साथ ही धमकी भी दी। वहीं दूसरे पीडि़त ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर ने कम से कम 10 बार उससे कुकर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+