मुंबई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

पुणे में वैदिक के खिलाफ जूता मारो अभियान

Google Oneindia News

vaidik-pune
मुंबई। आतंकी हमलों का सरगना हाफिज सईद से वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात के बाद पूरे देश में विचार-विमर्श में आलोचना तो शुरू हो ही गई साथ ही अब विरोध-प्रदर्शन भी खुलकर सामने आ रहे हैं। पुणें में वेद प्रताप वैदिक के खिलाफ कुछ लोगों ने जूता मारो अभियान छेड़ दिया है। वैदिक के पोस्टरों को जलाया जा रहा है। साथ ही पोस्टर पर जूते तक मारे जा रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बनारस में वैदिक के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं मध्य प्रदेश में भी एक शिकायत दर्ज होने की खबर है।

वेद प्रताप वैदिक एक ऐसे पत्रकार रहे हैं जिन्होंने न्यूज एजंसी पीटीआई की हिंदी सर्विस भाषा की शुरूआत की। साथ ही नवभारत टाइम्स में सह सम्पादक भी रहे हैं। इसके बाद से कई बड़े मीडिया घरानों में अच्छे पदों पर काम किया है। वैदिक-हाफिज विवाद तब उपजा था जब वैदिक पाकिस्तान में हाफिज सईद से मुलाकात करके लौटे और अपनी फोटो आतंकी सरगना हाफिज के साथ खींचकर सोश्यल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड की थी।

कांग्रेस ने पुणे दफ्तर पर वैदिक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

पुणें में कार्यकर्ताओं ने पुणें कांग्रेस दफ्तर पर वैदिक के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। वैदिक के पोस्टर जलाए गए और पोस्टरों पर जूतें मारे गए। कई कार्यकर्ताओं ने वैदिक की गिरफ्तारी की भी मांग की है। कार्याकर्ताओं का कहना है कि आंतकी हाफिज से मुलाकात देश के हित में नहीं थी। इसलिए वैदिक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

शिवसेना भी हुई गर्म

वैदिक-सईद मुलाकात को लेकर शिवसेना भी तिलमिलाई हुई है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा को वैदिक पर उचित कार्रवाई करने चाहिए। ठाकरे ने भाजपा पर कार्रवाई को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ठाकरे का कहना है कि वैदिक की यह हरकत देशद्रोह का मामला है। सरकार इससे अपना पलड़ा नहीं झाड़ सकती। आपको बता दें कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में वैदिक की जमकर आलोचना की है।

English summary
'Juta Maro Abhiyan' against Vaidik is started by Congress workers in Pune, Maharashtra .
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X