Bulli Bai App Case: मुंबई पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया पांचवा आरोपित

मुंबई। महारष्ट्र की मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यानी कि 20 जनवरी को ओडिशा से बुल्ली बाई ऐप मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, विशाल झा, श्वेता सिंह, मयंक रावल और नीरज बिश्नोई को 'बुली बाई' मामले में गिरफ्तार किया गया था, जहां मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें 'नीलामी' के लिए अपलोड की गई थीं। उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

bulli bai app case mumbai police arrested fifth suspect

मुंबई पुलिस की साइबर सेल गुरुवार को गिरफ्तार शख्स को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुंबई ला रही है। इस बीच साइबर सेल की टीम आरोपी मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई को हिरासत में लेने दिल्ली गई है। दिल्ली स्पेशल सेल ने बुल्ली बाई ऐप के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। बता दें कि सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें 'बुली बाई' नामक ऐप पर अपलोड की गईं, जिसके बाद कई लोगों ने पुलिस से शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक इस पूरे प्रकरण की मास्टरमाइंड श्वेता सिंह ही है जो अपने साथी विशाल कुमार झा के साथ इस आपत्तिजनक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड कर उनकी नीलामी करवाती थी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से गिरफ्तार की गई श्वेता सिंह को 'बुल्ली बाई' ऐप का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, हालांकि इसके तार नेपाल से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

श्वेता सिंह के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर में श्वेता ने महामारी के चलते अपने पिता को खो दिया और उससे पहले 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है और वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। श्वेता की गिरफ्तारी से उसके घर वालों को भी बड़ा झटका लगा है। बुल्ली बाई ऐप मामले में श्वेता और विशाल कुमार झा मिलकर काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+