जंगल में मिली आसमा की सड़ी-गली लाश, सामने आई एक्स ब्वॉयफ्रेंड की खौफनाक करतूत

Mumbai news, मुंबई। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के अंधेरी इलाके में आसमा निसार शेख की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस मामले में जांच कर आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने लड़की के एक्स- ब्वॉयफ्रेंड अल्लारखा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल ब्रेकअप के बाद फिर से प्रेम संबंध जोड़ने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था, युवती द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

जंगल में मिली लाश

जंगल में मिली लाश

गिरबर्ट हिल इलाके में पिछले शुक्रवार से आसमा शेख लापता हो गई। उसके बाद गिलबर्ट हिल के जंगल में काफी खराब अवस्था में आसमा की लाश देखी गई थी। इस मामले में डीएन नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की थी। आसमा की हत्या किसने की और क्यों की, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई थी।

संबंध बनाने से लड़की ने किया इनकार

संबंध बनाने से लड़की ने किया इनकार

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को जांच के लिए हिरासत में लिया था। उसके बाद पुलिस ने जांच दूसरे तरीके से शुरू करते हुए उसे एक्स- ब्वॉयफ्रेंड अल्लारखा को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले आसमा शेख का अल्लारखा के साथ ब्रेकअप हो गया था। वह आसमा के साथ वापस से प्रेम संबंध जोड़ना चाहता था। लेकिन युवती आरोपी के साथ प्रेम संबंध फिर से रखने के लिए इंकार कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से किया गिरफ्तार

इस बात से खफा होकर युवती के सिर पर पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था, पुलिस ने कर्नाटक से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- पुणे में लगातार तीन दिनों से ऑर्डिनेंस फैक्टरी बंद, देशभर के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+