पुणे में लगातार तीन दिनों से ऑर्डिनेंस फैक्टरी बंद, देशभर के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर
Pune news, पुणे। पिछले तीन दिनों से पुणे के साथ देशभर में ऑर्डिनेंस फैक्टरी, डिपो व ऑफिस हड़ताल के चलते बंद किए गए हैं। इस हड़ताल में देशभर के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल हुए हैं। यह हड़ताल 23, 24 और 25 जनवरी के दौरान किया गया। पूरे देश में गोला बारूद से संबंधी फैक्टरी और डिपो को बंद किया गया है। यह हड़ताल पूरे देश में एकजुट होकर यह आंदोलन किया जा रहा है। पुणे में 32 रक्षा कारखाने, डिपो व 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

देश के तीन बड़े फेडरेशन द्वारा इन मांगों के चलते हड़ताल की जा रही है।
- हमारे सशस्त्र बलों को आधुनिक रक्षा और युद्ध क्षेत्र के उपकरणों से लैस करना।
- उत्पादन सुविधाओं का निरंतर आधुनिकीकरण करना।
- कर्मियों को प्रशिक्षित और प्रेरित करने के लिए।
- अधिग्रहण, तालमेल, इन हाउस में अनुसंधान और विकास के माध्यम से प्रौद्योगिकियों से लैस करवाना।
- गुणवत्ता में लगातार सुधार करवाना।
- सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग द्वारा परिचालन क्षमता और संचार में सुधार करवाना
- उच्चतम स्तर में संतोषजनक सुधार करवाना।
- रक्षा, गैर रक्षा और निर्यात बाजारों में ग्राहक आधार बढ़ाने और वैश्विक उपस्थिति स्थापित करवाना।

रक्षा उद्योग में हड़ताल अद्वितीय थी क्योंकि यह श्रमिकों के किसी भी वित्तीय या कलात्मक लाभ को बढ़ाने के लिए नहीं थी, यह हड़ताल केवल रक्षा उद्योग को बचाने की मांग करती है जिसने देश को 150 से अधिक वर्षों तक सेवा दी है और इसे देश की रक्षात्मकता का चौथा स्तंभ कहा जाता है।सरकार को अपनी उत्पादकता की रक्षा और वृद्धि करनी चाहिए। यह जानकारी निलेश खेडकर (भारतीय मजदूर संघ, महाराष्ट्र प्रदेश) ने दी। इस हड़ताल का नेतृत्व बी.पी.एम.एस के ज्वाइंट सेक्रेटरी ज्ञानेश्वर जाधव, एआईडीईएफ के सेक्रेटरी रविंद्र रेड्डी व ऑल इंडिया इंटक के सुभाष वाघमोडे ने किया है।
ये भी पढ़ें-क्राइम ब्रांच को एक घर में मिले दुर्लभ प्रजाति के कीमती जीव, मालिक गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications