पोर्नोग्राफी मामले पर पहली बार बोलीं शिल्पा शेट्टी, कहा- मुश्किल भरे हैं ये दिन, लेकिन सत्यमेव जयते...

मुंबई, 02 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में फिलहाल पुलिस हिरासत में है। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी बनाने के केस में रोजाना कुछ ना कुछ नया खुलासा हो रहा है। यहां तक की कई एक्ट्रेस ने भी राज पर संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी लोगों के निशाने पर आ गईं हैं। इस बीच सोमवार को शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा पर लगे पोर्नोग्राफी के आरोपों के मामले में एक स्टेटमेंट जारी किया है। बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वो जेल में बंद हैं।

Recommended Video

    Raj Kundra Poronography Case: पति Raj की गिरफ्तारी पर Shilpa Shetty ने दिया बयान | वनइंडिया हिंदी
    राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

    राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

    अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि मैंने अभी तक इस पूरे मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है और आगे भी इस मामले पर चुप रहना जारी रखूंगी, क्योंकि यह विचाराधीन है। शिल्पा ने साफ कहा है कि उन्होंने अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है और आगे भी चुप रहेंगी। वहीं शिल्पा ने अपील करते हुए कहा कि अधूरी जानकारी के साथ उन पर या उनकी फैमिली पर कोई आरोप ना लगाए। साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात को भी कहा कि इस पूरे केस में इंसाफ जरूर मिलेगा।

    शिल्पा ने लंबा चौड़ा नोट किया शेयर

    शिल्पा ने लंबा चौड़ा नोट किया शेयर

    दरअसल, बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस बुरे वक्त का सामना कर रही हैं। जहां राज कुंद्रा जेल में है तो शिल्पा शेट्टी को भी कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। उनको लेकर भी सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं, साथ ही उनको ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने आज अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपना बयान जारी किया है।

    इस मामले पर चुप रहना जारी रखूंगी: शिल्पा

    इस मामले पर चुप रहना जारी रखूंगी: शिल्पा

    अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हां! पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे हैं। मीडिया और मेरे शुभचिंतकों की तरफ से मुझ पर बहुत सारे अनुचित आरोप लगाए गए। ढेर सारे ट्रोलिंग और सवाल प्रश्न किए गए... न केवल मुझे बल्कि मेरे परिवार को भी इसका सामना करना पड़ा। मेरा स्टैंड... मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है और इस मामले में आगे भी चुप रहना जारी रखूंगी क्योंकि यह विचाराधीन है, इसलिए प्लीज मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं।

    'आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें'

    'आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें'

    वहीं आगे लिखते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि एक सेलिब्रिटी के रूप में 'कभी शिकायत न करें, कभी सफाई मत दो' की मेरी फिलॉसॉफी पर मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि इस मामले में जांच चल रही हैं, मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। एक परिवार के रूप में हम अपने सभी कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अपील करती हूं कि विशेष रूप से एक मां के रूप में मेरे बच्चों की खातिर हमारी प्राइवसी का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप इसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें।

    प्लीज कानून को अपना काम करने दें, सत्यमेव जयते!

    प्लीज कानून को अपना काम करने दें, सत्यमेव जयते!

    शिल्पा ने बताया कि मैं कानून की पालन करने वाली भारतीय नागरिक हूं और पिछले 29 वर्षों से एक प्रोफेशनल महिला हूं। लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है और मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय में मेरे परिवार और प्राइवसी के 'मेरे अधिकार' का सम्मान करें। हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं हैं। प्लीज कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव जयते!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+