रिक्शा चलाते हुए Sonu Sood ने वीडियो किया शेयर, दूधवाले से डिस्काउंट मांगते हुए आए नजर

रिक्शा चलाते हुए Sonu Sood ने वीडियो किया शेयर, दूधवाले से डिस्काउंट मांगते हुए आए नजर

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद रील से रियल लाइफ हीरो बन चुके है। आजकल लोग उन्हें 'मसीहा', 'धरती का भगवान' के नामों से भी पुकारने लगे हैं। दरअसल, सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए उस वक्त हाथ बढ़ाया, जब वो कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे। इतना ही नहीं, सोनू सूद ने ट्विटर पर मदद मांगने वालों लोगों की भी काफी मदद की है। तो वहीं, अब सोनू सूद ने एक मजेदार वीडियो शेयर की है जिसमें वो दूधवाले को पीछे बैठाकर रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

bollywood actor Sonu Sood driving a rickshaw, asking the milkman for discount

दरअसल, सोनू सूद इन दिनों पंजाब में हैं जहां वह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने पहुंचे हैं। पंजाब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सोनू सूद नीली शर्ट, ब्लैक पैंट और काले जूते पहने हुए है। वीडियो में दूधवाले कमल कुमार को रिक्शे पर बैठाकर सोनू सूद खुद रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार हैं। क्या आपने देखा है ये वीडियो...

डिस्काउंट मांगते हुए आए नजर
वीडियो में सोनू सूद दूधवाले कमल कुमार से बातों ही बातों में पूछ लेते हैं कि क्या वो उन्हें भी दूध देंगे और कितने रुपए किलो में देंगे। इस पर दूध वाले कमल कुमार कहते हैं 50 रुपए किलो, जिसे सुनकर सोनू सूद हैरान रह जाते हैं। वो कहते हैं कि क्या उन्हें कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा? वहीं हैरानी तब होती है जब वो उन्हें किसी भी तरह का डिस्काउंट देने से साफ साफ मना कर देते हैं।

कैप्शन में लिखी ये बात
जब दूधवाला डिस्काउंट देने से मना कर देता है तो सोनू सूद कहते हैं कि 'जो आप दूध में पानी डाल रहे हो उसका क्या... मलाई आएगी ना? चलो ठीक है यार, गॉड ब्लेस यू।' वहीं, सोनू सूद ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी भैसों के खाने का वक्त हो गया है। दूधवाले से सोनू सूद।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग इस्तेमाल किया- #supportsmallbusiness #supportlocal

इंस्टाग्राप पर शेयर किया ये वीडियो
सोनू सूद ने ये वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 2,665,081 बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट भी आए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+