खतरे में राधे मां का बंगला, चल सकता है BMC का बुल्डोजर
मुंबई। खुद को देवी दुर्गा का अवतार बताने वाली धर्मगुरु राधे मां की मुश्किले कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। अब तक अश्लील हरकतें, दहेज उत्पीड़न के आरोपों को झेल रही राधे मां अब नई मुसीबत में गिरती जा रही है। दरअसल राधे मां के आशियाने पर खतरा मंडराने लगा है।

जी हां अब राधे मां के खिलाफ मुंबई महानगरपालिका भी कार्रवाई कर सकती है। राधे मां के आलीशान बंगले पर बीएमसी का बुलडोजर चल सकता है।दरअसल राधे मां के इस बंगले पर अवैध निर्माण का आरोप लग रहा है।
राधे मां के खिलाफ धर्मरक्षा महामंच के अध्यक्ष पंडित रमेश जोशी ने मुंबई महानगरपालिका से अवैध निमार्ण की शिकायत की है। इस शिकायत के बाद मुम्बई महानगरपालिका ने इसकी जांच शुरू भी कर दी है। ऐसे में अब अगर राधे मां के बंगले का निर्माण नियम के खिलाफ पाया गया तो उनके बंगले परबीएमसी का बुल्डोजर चलना तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications