Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना को गठबंधन के लिए मनाने में जुटी, देवेंद्र फडणवीस ने ली जिम्मेदारी

मुंबई: भाजपा महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटे हैं। बुधवार को मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाइ ऐंड ट्रांसपॉर्ट (बेस्ट) की हड़ताल नो दिन तक चली थी। बॉम्बे हाईकोर्ट और महाराष्ट्र सरकार की कोशिशों के बाद बेस्ट ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया था। बेस्ट में शिवसेना का अधिकार ज्यादा है। बेस्ट मुंबई की परिवहन सेवा में महत्वपू्र्ण भूमिका निभाती है।

BJP Tries alliance with Shiv Sena in Maharashtra on upcoming lok sabha election 2019

महाराष्ट्र में शिवसेना के खिलाफ हमलावर भाजपा ने इस मामले में शिवसेना को घेरने की जगह चुप्पी साधी रखी जो सामान्य नहीं है। इससे पहले कई बार भाजपा के किरीट सौमेया ने बेस्ट में भ्रष्टाचार को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा है। ना सिर्फ किरीट बल्कि मुंबई के भाजपा अध्यक्ष आशीष शैलार लगातार मुंबई की सड़कों पर गड्डों और सरकारी योजनाओं का श्रेय लेने कोलेकर शिवसेना पर हमला करते रहते हैं।

बेस्ट की हड़ताल से मुंबई के लाखों लोग प्रभावित हुए थे, इसके बावजूद भाजपा के नेता शांत थे। हालांकि ये सब वो खुद के अनुसार नहीं कर रहे थे। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें ये कम करने और भाजपा को किसी भी झगड़े से दूर रहने को कहा था। दरअसल भाजपा शिवसेना के साथ हर हाल में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करना चाहती है और खुदसीएम देवेंद्र फणनवीस ने इसकी जिम्मेदारी ली है। फणनवीस उद्धव ठाकरे को गठबंधन में शामिल करने के मकसद से लगातार उनके संपर्क में है।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि हमसे शांत रहने के लिए कहा गया है। हम बातचीत की प्रकृति से अवगत नहीं है, क्योंकि सीएम ये सब खुद देख रहे हैं। इससे पहले हम जब हम कुछ कहते थे , उद्धव हम पर सावर्जनिक तौर पर हमला करते थे ,अब सीएम के अतिरिक्त कोई बात नहीं कर रहा है। चलिए देखिए आगे क्या होता है।

हालांकि शिवसेना लगातार कह रही है कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। फणनवीस खुद शिवसेना को अपने साथ लाने की कोशिशें कर रही हैं। यहां तक की शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म 'ठाकरे' के प्रमोशनल कार्यक्रम में वो दो दिन पहले गए थे। वहां उन्होंने कहा था कि वो शिवसेना को गठबंधन में लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+