BIGG BOSS OTT: घर से बेघर हुए जीशान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जनता का प्यार देखकर...मैं पहले ही जीत चुका हूं
बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद जीशान खान ने पहली बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। बता दें कि जीशान को बिग बॉस के घर से खेल के नियम तोड़ने के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
मुंबई, 30 अगस्त। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद जीशान खान ने पहली बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। बता दें कि जीशान को बिग बॉस के घर से खेल के नियम तोड़ने के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उनकी शो के अन्य प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई हो गई थी।

ऑडियंस ने मुझे पहले ही जिता दिया
घर से बेहर होने के बाद उनका पहली बार बयान सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा- जनता के प्यार ने मुझे पहले ही जिता दिया है। ऑडियंस का प्यार ही उनके लिए असली ट्रॉफी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ये ट्रॉफी वह बिग बॉस के घर से पहले ही लेकर बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा मेरे पास बाहर एक सेना है, जो मेरी रक्षा कर रही है और मैं आपको बता दूं कि मैं पिछले कुछ दिनों से यह सोचकर हैरान हो गया हूं कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास इतने सारे लोग हैं!

मैं आपका मनोरंजन करता रहूंगा
उन्होंने आगे लिखा- और में आप सभी को कहना चाहता हूं कि अपनी सारी ऊर्जा सकारात्मक विचारों की ओर लगाएं क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम आगे बढ़ सकते हैं। आइए सभी नकारात्मकता को त्यागें और आगे बढ़ें क्योंकि याद रखें कि हम पीछे नहीं हटना चाहते हैं, बल्कि खुद को ऊपर उठाना चाहते हैं! मैं आपका मनोरंजन करना जारी रखना चाहता हूं, कुछ हटकर कर रहा हूं और आगे बढ़ रहा हूं और आप सभी से प्यार कर रहा हूं ... इसे जारी रखें! आओ दोस्तों चलें!

मेरे साथ सही हुआ या गलत, जनता सब देख रही है
बिग बॉस के घर से बुधवार को बाहर आने के बाद जीशान ने सहजपाल के साथ हुई हाथापाई में लगी चोट की तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि जनता जीशान के बाहर होने पर सवाल उठा रही है। इसके अलावा टेलिवीजन इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले कई लोगों ने उनका समर्थन किया है, जिसमें टीना दत्ता, वरुण सूद और गौहर खान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे घर से बाहर निकाला जाना सही है या गलत ये मैं जनता पर छोड़ता हूं। जनता सब देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications