अक्षरा सिंह ने शादी के लाल जोड़े में अब शेयर किया ये Video, दिल थामकर देखें
अक्षरा सिंह ने शादी के लाल जोड़े में अब शेयर किया ये Video, दिल थामकर देखें
मुंबई, 01 जुलाई: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह यूपी, बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने फैंस के बीच खास अंदाज के लिए मशूहर हैं। अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने ब्राइडल लुक के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, क्या आपने देखीं उनकी ये वीडियो...

लाल जोड़े में नजर आ रही है अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने दो दिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अनिल कपूर और पूजा बत्रा की फिल्म 'तारे हैं बाराती' गाने पर अपने खूबसूरत एक्सप्रेशन दिए है। बता दें कि इस गाने को मूल रूप से कुमार शानू और जसपिंदर नरूला ने गाया है। तो वहीं, अक्षरा सिंह गोल्ड ज्वैलरी और परफेक्ट मेकअप के साथ रेड साड़ी पहनकर दुल्हन के अवतार में नजर आ रही है। अक्षरा सिंह का यह अवतार फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
Recommended Video
अक्षरा सिंह के वीडियो ने फैंस की उड़ा दी नींदे
रेड कलर की साड़ी में शेयर की गई वीडियो को देखकर उनके फैंस की नींदे तक उड़ा गई हैं। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा सिंह बिल्कुल दुल्हन नजर आ रही है और अपनी अदाओं का जादू बिखरेती दिख रही है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ब्लूपर लेकिन मुझे यह पसंद आया! बीटीएस ब्लूपर्स को और देखना चाहते हैं?? कमेंट में हां या ना कहें और गलत पढ़ा...#अक्षरसिंह"।

बढ़ती जा रही है फैन फॉलोइंग की संख्या
बता दें कि अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को दो दिन पहले अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है, जिस पर 49,903 लाइक आ चुके है। वहीं, 1,072 कमेंट भी अभी तक आ चुके है। इतना ही नहीं, इस वीडियो को करीब 03 लाख 62 हजार बार देखा जा चुका है। खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बता दें, करीब 3.2 मिलियन लोग अक्षरा को फॉलो करते हैं।

ब्लू कलर की साड़ी में अक्षरा सिंह ने शेयर किया था वीडियो
इससे पहले, अक्षरा सिंह ने ब्लू कलर की पोल्का डॉट साड़ी में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा 'दम लगा के हईशा' फिल्म के सॉन्ग 'तू मेरी है प्रेम की भाषा, लिखती हु तुझे रोज जरा सा...' पर डांस करते हुए नजर आ रही है। बता दें कि 'दम लगा के हईशा' फिल्म में यह गाना आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। वीडियो साझा करते हुए, अक्षरा सिंह ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें गाने से प्यार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications