एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने क्वारंटीन के बीच शेयर किया वीडियो, हाथ में ड्रिप लगाकर फैंस के लिए गाया ये गाना

Mumbai, Apr 13: कोरोना वायरल संक्रमण से हर कोई प्रभावित हो रहा है, तो वहीं कई सितारे भी संक्रमण की चपेट में आ गए है। लेकिन ये सितारे सोशल मीडिया पर अपनी जिंदादिली का प्रमाण भी दे रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। कोरोना संक्रमण की चपेट आने के बाद भी उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बिंदास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्या आपने देखा है ये वीडियो, नहीं तो यहां क्लिक कर देखें..।

Recommended Video

    आम्रपाली दुबे ने क्वारंटीन के बीच शेयर किया वीडियो, हाथ में ड्रिप लगाकर फैंस के लिए गाया ये गाना
    Bhojpuri actress aamrapali Dubey shared a video to entertain her fans during Quarantine

    दरअसल, आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस संक्रमण की शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की थी। बता दें कि आम्रपाली दुबे कोविड पॉजिटिव आने के बाद से ही घर में क्वारंटीन है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट कर हुए लिखा था कि, 'मैं यहां आपको यह बताना चाहती हूं कि आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं और मेरा परिवार हर आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं और मेडिकल केयर ले रहे हैं। चिंता मत कीजिए, हम बिल्कुल ठीक हैं। बस मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करें कि हम जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएं।'

    घर पर क्वारंटीन के बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस को निराश नहीं किया, बल्कि जिंदादिली का प्रमाण दिया है। इस वीडियो में आम्रपाली एक भोजपुरी गाने पर ही डांस करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली के हाथ में लगी ड्रिप भी साफ नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है, 'मुझे मेरे लोगों को एंटरटेन करने से कोई नहीं रोक सकता। आप सभी को थैंक्यू मेरे लिए दुआ करने के लिए और मुझे इतना प्यार देने के लिए। आपका प्यार ही मुझे और मेरे परिवार को ठीक कर रहा है और शिल्पा राज मुझे जल्दी ठीक होने में मदद कर रही हैं।'

    'चित बदली' गाने पर किया डांस
    इस वीडियो में आम्रपाली, फेमस भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गाने, 'चित बदली' पर मस्ती करते दिख रही हैं। इस गाने पर आम्रपाली के एक्स्प्रेशन देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे के कई सह-कलाकार भी उनकी अदाओं के कायल हो गए हैं। उनके इस वीडियो पर सुपरस्टार निरहुआ ने कमेंट कर लिखा- "जियो मेरी शेरनी।" वहीं सिंगर-एक्ट्रेस शुभि शर्मा ने लिखा- "जल्द स्वस्थ्य हो जाओ प्रिय"।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+