जॉगिंग पर गई मॉडल पूर्णिमा से मनचलों ने पूछा एक रात बिताने का चार्ज, एक गिरफ्तार

मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक मॉडल के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मॉडल ने साहस दिखाते हुए छेड़खानी करने वाले आरोपियों का पीछा किया और एक को गिरफ्तार करवा दिया। दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। मॉडल का नाम पूर्णिमा बहल है और जॉगिंग के दौरान आरोपियों ने मॉडल से एक रात बिताने का रेट पूछा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिनेश यादव है जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और बॉक्‍सर है।

जानकारी के मुताबिक मॉडल पूर्णिमा बहल गुरुवार को बांद्रा बस स्टैंड के पास जॉगिंग के लिए गई थीं। थकने के बाद वह पास के पार्क में बेंच पर बैठ थीं। वह अपने घर वालों से फोन पर बात कर रही थीं। उसी दौरान वहां एक युवक आया और एक्ट्रेस का नाम और फोन पर बिजी होने के बारे में पूछने लगा। पूर्णिमा के पास अंजान शख्‍स आने के थोड़ी ही देर बाद एक और शख्‍स आया। वो पूर्णिमा के बिल्‍कुल पास आकर बैठ गया और घूरने लगा।

पूर्णिमा ने बताया कि उस शख्‍स ने मुझसे कहा कि मैं एक रात बिताने का क्या चार्ज लूंगी। ये सुनकर मैंने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वहां फैमिलीज और अन्य लोग भी थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। उसके बाद दोनों आरोपी ऑटो में बैठकर भागने लगे। मॉडल ने दूसरे ऑटो से उनका सेंट एंड्रयू चर्च तक पीछा किया, जहां पुलिस की नाकाबंदी थी। वहां उन्होंने अपने ऑटो से उतरकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां से एक शख्स भागने में कामयाब रहा।

आपको बताते चलें कि जम्मू की मॉडल पू‍र्णिमा दो साल पहले मुंबई आई थीं। 20 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने वाली पूर्णिमा एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। मॉडल कुवैत और दुबई में काम कर चुकी हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडिया टीन क्वीन का खिताब भी जीता है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम एड फिल्मों और वीडियो में नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+