दिल्‍ली में कास्‍टिंग काउच की शिकार हुई पोलैंड की सुपर मॉडल

Polish Model alleged Casting Couch.
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बॉलीवुड हो या मॉडलिंग जगत, कास्‍टिंग काउच की खबरें अकसर सामने आती रहती हैं। इस बार ये खबर राजधानी दिल्‍ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश से आ रही है। पोलैंड की मॉडल ने मॉडलिंग कंपनी के मालिक पर कास्टिंग काउच का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि कंपनी के मालिक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है जिसके लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस मॉडलिंग कंपनी ने पोलैंड की 17 साल की मॉडल को 2 महीनों पहले मॉडलिंग के लिये दिल्‍ली बुलाया था। यहां पर कंपनी की तरफ से मॉडल को रहने के लिये पॉश इलाका ग्रेटर कैलाश में रहने के लिये आलिशान फ्लैट दिया गया था। मॉडल का आरोप है कि मॉडलिंग कंपनी के मालिक ने मॉडलिंग असाइनमेंट के बदले मॉडल पर कास्‍टिंग काउच का दवाब बनाना शुरु कर दिया। मॉडल का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी की गई।

मॉडलिंग कंपनी के मालिक के इस घटिया करतूत से तंग आकर मॉडल ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये जब दबिश दी तो कंपनी का मालिक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मॉडलिंग कंपनी के इस मालिक की पहचान 25 वर्षीय इमशान के रूप में हुई है जो दिल्‍ली के कालकाजी में रहता है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली है कि कंपनी का मालिक कश्‍मीर भाग गया है। पुलिस ने बताया कि एक टीम गठित की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिये टीम भेज दिया गया है। मालूम हो कि कास्‍टिंग काउच की ये पहली खबर नहीं है। इससे पहले भी बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने इस संबंध में कई खुलासे किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+