आर्यन खान केस: NCB ने एक साल में एक ही शख्स को 5 बार बनाया गवाह

मुंबई, 30 अक्टूबर। ड्रग मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बटे आर्यन खान 28 दिनों के बाद शनिवार को जमानत पर रिहा होकर जेल से घर पहुंचे हैं। आर्यन खान को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कार्डेलिया क्रूज पर चल रही एक पार्टी में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। इस पूरी कार्रवाई पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री समेत कई लोगों ने सवाल उठाए हैं और एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब एनसीबी की इस कार्रवाई में शामिल एक गवाह को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। आर्यन खान केस में एनसीबी के गवाह बने इस शख्स के बारे में जानकारी सामने आई है कि ड्रग निरोधी एजेंसी 2020 के बाद से इसे 5 केस में अपना गवाह बना चुकी है।

एनसीबी के गवाह पर सवाल

एनसीबी के गवाह पर सवाल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने आर्यन खान के मामले में जिस आदिल फजल उस्मानी के अपना पंच गवाह बनाया है उसे एजेंसी के अधिकारियों ने 2020 के बाद से अब तक ज्ञात पांच केस में गवाह के रूप में इस्तेमाल किया है।

इसके साथ ही केस में शामिल किए गए दो अन्य गवाहों केपी गोसावी और मनीष भानुशाली को लेकर भी सवाल उठे हैं। इन दोनों के बीजेपी से संबंध बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस पूरे मामले में खुलासा करते रहे हैं और एनसीबी को घेरे पर लिया है। इनमें से गोसावी को तो पुणे की पुलिस ने धोखाथड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में एक अन्य गवाह प्रभाकर सैल ने एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।

कोर्ट में ऐसे गवाहों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में

कोर्ट में ऐसे गवाहों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में

गवाहों के बारे में एनसीबी का कहना है कि उन्हें पहले से जानने वाले पंचों पर आना होता है क्योंकि ड्रग छापे के दौरान, डर से और कानूनी उलझनों से बचने के लिए लोगों को पूरे मामले में शामिल होने के लिए तैयार करना व्यवहारिक रूप से कठिन है। हालांकि ऐसे गवाहों की अदालत में विश्वसनीयता कम होती है क्योंकि कई मामलों में कोर्ट ने कहा है कि ये गवाह पुलिस के मोहरे होते हैं और इसलिए उन्हें स्वतंत्र गवाह नहीं माना जा सकता है।

ऊपर बताए गए चार नामों, गोसावी, उस्मानी, भानुशाली और प्रभाकर सैल, के अलावा एनसीबी ने ओब्रे गोमेज, वी वायगनकर, अपर्णा राणे, प्रकाश बहादुर, शोएब फैज और मुजम्मिल इब्राहिम को पंच गवाह बनाया है। इनमें से कुछ क्रूज पर सिक्योरिटी स्टाफ थे।

उस्मानी 5 मामले में बना गवाह

उस्मानी 5 मामले में बना गवाह

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिय क्रूज पर रेड के मामले में गवाह बनाए गए गए आदिल फजल उस्मानी को इसके पहले पांच मामले में एनसीबी ने गवाह बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस्मानी को केस संख्या 36/2020, 38/2020, 27/2021, 35/2021, 38/2021 के मामले में गवाह बनाया था। ये सभी मामले ड्रग रखने और उनकी जब्ती से जुड़े हुए हैं और इन सभी केस में उस्मानी का एक ही पता दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+