ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार, महाराष्ट्र सरकार ने भी जारी की नई गाइडलाइंस

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

मुंबई, 27 नवबंर। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए और अब तक के सबसे खतरनाक वैरिएंट ने पूरे विश्व की चिताएं बढ़ा दी हैं। नए वैरिएंट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक किसी भी देश से राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों को इस संबंध में केंद्र के निर्देशों का पालन करना होगा।

Corona

वहीं राज्य में प्रवेश करने वाले घरेलू यात्रियों को या तो कोरोना के दोनों टीके लगा हुआ प्रमाणपत्र दिखाना होगा या फिर उन्हें 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इससे पहले मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि लोग कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चिंतित है ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा और जीनोम सीक्वेंसिंग पूरी जांच के साथ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बच्चों को बिना आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के सबरीमाला मंदिर में मिलेगा प्रवेश- केरल सरकार का आदेश

Recommended Video

    Omicron Corona new variant: ब्रिटेन के बाद America सहित इन देशों ने बैन की Flights | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि क्रिसमस करीब है ऐसे में दुनिया भर से कई लोग अपने परिवारों के साथ महाराष्ट्र और मुंबई आएंगे। बीएमसी सभी एहतियाती कदम उठा रही है। यह वैरिएंट कई देशों में चिंता का विषय बन गया है और इसलिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने मुंबई वासियों से लगातार मास्क पहनने, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने और सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने का आग्रह किया। इससे पहले मुंबकी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने घोषणा की थी कि दक्षिण अफ्रीका से शहर आने वाले सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और उन्हें ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते क्वारंटीन भी किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+