मुंबई: एलायंस एयर की बड़ी लापरवाही, टेक ऑफ के दौरान रनवे पर गिरा फ्लाइट का इंजन कवर
मुंबई, 09 फरवरी: एलायंस एयर की फ्लाइट ने बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से अपने इंजन कवर के बिना उड़ान भरी, दरअसल, इंजन कवर टेक ऑफ के दौरान रनवे पर गिर गया था। टेक ऑफ के दौरान कवर गिर जाने के बाद फ्लाइट का इंजन साफ तौर से दिखने लगा, हालांकि बिना किसी नुकसान से फ्लाइट को मुंबई से भुज के लिए सुरक्षित रूप से उतर लिया गया। वहीं अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

बिना इंजन कवर के उड़ी फ्लाइट
फ्लाइट ने सुबह 6.30 बजे मुंबई से उड़ान भरी। मुंबई एयरपोर्ट के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि एलायंस एयर मुंबई से भुज के लिए उड़ान भरने वाली थी, जबकि विमान का इंजन कवर रनवे पर गिर गया और बिना इंजन कवर के उड़ गया। वहीं डीजीसीए के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट भुज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
मुंबई-भुज फ्लाइट का कवर
Recommended Video
मुंबई से उड़ान भरने के तुरंत बाद मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इस घटना की सूचना दी। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी के हवाले से एएनआई ने बताया कि मुंबई एटीसी द्वारा यह बताया गया था कि टेकऑफ के बाद इंजन काउलिंग रनवे की तरफ पाया गया है। यह बीओएम में एटीआर विमान वीटी-आरकेजे से प्रतीत होता है, जो 91-625 (बीओएम-बीएचजे) संचालित कर रहा था। विमान की उड़ान अभी भी जारी है।
काउल इंजन का होता यह ये काम
इधर, एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन अमित सिंह ने इस घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि कुंडी सुरक्षित नहीं है तो काउल के अलग होने की घटनाएं आमतौर पर रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। चालक दल से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन काउल बैठा हो। बता दें कि काउल इंजन को बाहरी अणु से बचाता है और इंजन को ड्रैग और कूलिंग को कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications