रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने से आलिया अपसेट, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद इंस्टाग्राम पर एक बुद्धिमता भरे कुछ शब्दों को साझा किया है। आलिया ने इंस्टा पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "हम जिस चीज से गुजरते हैं, उसी से बढ़ते हैं।" आपको बता दें कि रणबीर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आलिया भट्ट पर भी कोरोना का संकट मंडराने लगा था और तभी से उन्होंने खुद आइसोलेट कर लिया था। हालांकि आलिया का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

रणबीर की स्थिति को लेकर नीतू सिंह ने दी जानकारी
वहीं दूसरी तरफ रणबीर की मां नीतू कपूर ने अपने बेटे की हेल्थ अपडेट के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। रणबीर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "आपकी चिंता और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर कोरोना पॉजिटिव आए हैं, वह मेडिकेशन पर हैं और रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन किया हुआ है। वो सभी सावधानियों का पालन कर रहा है। "
संजय लीला भंसाली भी हुए कोरोना संक्रमित
आपको बता दें कि रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली भी संक्रमित पाए गए। संजय लीला भंसाली गोरेगांव फिल्म सिटी में आलिया भट्ट के साथ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रहे थे। रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद संजय लीला भंसाली समेत सभी क्रू मेंबर क्वारंटाइन में चले गए हैं और फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications