जोमेटो डिलीवरी बॉय के समर्थन में आईं परिणीति चोपड़ा, कहा- मैं किस तरह से मदद कर सकती हूं

मुंबई। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्रानी के द्वारा जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय पर लगाए गए आरोप और वायरल वीडियो के मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। परिणीति ने अपील की है कि सच का पता लगाकर गुनाहगार को दंडित किया जाए। एक ट्वीट में परिणीति ने जोमेटो की तरफ मदद का भी हाथ बढ़ाया है।

Parineeti Chopra

परिणीति ने किया ट्वीट

अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली परिणीति ने ट्वीट में लिखा, 'जोमेटो इंडिया, कृपया सच का पता लगाएं। और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें। अगर ये सज्जन मासूम हैं (मुझे लगता है कि वह हैं), तो कृपया हमें महिला को दंडित करने में मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है।' उन्होंने आगे यह भी लिखा, कि उन्हें बताएं कि वो कैसे इस मामले में मदद कर सकती हैं।' इस मामले से जुड़े अन्य ट्वीट की तरह परिणीति का ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था वीडियो

आपको बता दें कि पूरा मामला पिछले मंगलवार को सामने आया था। बेंगलुरु की हितेशा चंद्रानी ने जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। महिला ने आरोप लगाया था कि ऑर्डर कैंसिल करने पर डिलीवरी ब्वॉय ने उसपर हमला किया। बाद में, महिला की शिकायत पर डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया।

मामले की जांच जारी

वहीं, मामले में मोड़ तब आया जब डिलीवरी ब्वॉय कामराज ने अपना पक्ष सबके सामने रखा। कामराज का कहना है कि, पहले महिला ने ही उसके साथ गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट की शुरुआत की। इसी बीच गलती से महिला का हाथ खुद उसकी नाक पर लग गया था, जिसके चलते उसकी नाक से खून बहने लगा था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग महिला के सपोर्ट में हैं तो कई लोग कामराज के साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+