महाराष्ट्र चुनाव में एक और इतिहास गढ़ा गया
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक और रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड बनाया है 94 वर्षीय गणपतराव देशमुख ने। देशमुख महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 11वीं बार जीत हासिल करके यह रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है कि आज तक वहां कोई भी नेता ग्यारह बार चुनाव नहीं जीता है।

देशमुख पीजेंट्स ऐंड वर्कस पार्टी से शोलापुर के संगोला चुानव क्षेत्र के उम्मीदवार थे और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के 12 बार जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार शाहाजीबापू राजाराम पाटिल पंद्रह हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया।
आपको बता दें कि देशमुख पहली बार 1962 में चुनाव जीते थे। तब से लेकर आज तक वह सिर्फ दो बार ही चुनाव हारे हैं। इसी सिलसिले मेंे 2012 में विधानसभा चुनाव में पचास साल पूरे होने पर देशमुख को सम्मानित भी किया गया था।
ताज्जुब तो इस बात को लेकर है कि देशमुख इतनी बार जीतने के बाद भी विपक्षी सीट पर ही बैठे।












Click it and Unblock the Notifications