मुंबई के कुर्ला में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत कई लोग घायल

मुंबई, 28 जून। मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर इलाके में 4 मंजिला इमारत गिर गई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि इस हादसे में कितने लोग फंसे है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया हम लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसकी जानकारी अभी नहीं है। वहीं बीएमसी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार हादसे के बाद 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 20-25लोगों के फंसे हो सकते हैं। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि जिन 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनकी हालत स्थिर है। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Mumbai Building Collapse Kurla में 4 मंजिला इमारत गिरी, 20-25 लोग दबे | वनइंडिया हिंदी | *News
    accident

    हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंच गए और उन्होंने हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए कहा। ठाकरे ने कहा कि 5-7 लोगों को बचाया जा चुका है। यहां सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी लोग इन बिल्डिंग में रह रहे थे। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को बचाने की है। सुबह इन इमारतों को खाली कराने का काम किया जाएगा, इसके बाद इन इमारतों को गिरा दिया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद इन बिल्डिंग को खाली कर देना चाहिए, अन्यथा इस तरह के हादसे होते रहेंगे।

    इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है। वहीं घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कुल 11 लोगों को यहां भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीएमएओ डॉक्टर पवार ने बताया कि चार लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि चार लोगों का ओपीडी में इलाज चल रहा है,36 साल के चैत बसपाल की हालत स्थिर है। सायन अस्पताल में भी कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है, यहां के डॉक्टर नवीन ने बताया कि अखिलेश मजीद को भर्ती कराया गया है,फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+