330 किलो वजन घटाने वाली दुनिया की सबसे मोटी महिला ने छोड़ा भारत

भारत में इलाज के लिए आने से पहले मिस्र की रहने वाली इमान अहमद का वजन 500 किग्रा से ज्यादा था। उन्हें भारत लाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

मुंबई। भारत में वजन कम कराने आई दुनिया की सबसे मोटी महिला आगे के इलाज के लिए अबुधाबी लौट गई हैं। महिला का नाम इमान अहमद है। जब वो भारत आई थी तो उनका वजन 500 किलोग्राम था, करीब 80 दिनों से ज्यादा इलाज चला। जिसमें उनका वजन करीब 330 किलो तक घट गया। इलाज पूरा होने के बाद इमान अहमद गुरुवार को स्वदेश लौट गई।

330 किलो वजन घटाने वाली सबसे मोटी महिला ने छोड़ा भारत

एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

भारत में इलाज के लिए आने से पहले मिस्र की रहने वाली इमान अहमद का वजन 500 किग्रा से ज्यादा था। उन्हें भारत लाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि किसी तरह से वो भारत लाई गई। मुंबई के सैफी अस्पताल में फरवरी से ही उनका इलाज शुरू हो गया। 37 साल की इमान को 4 अप्रैल को 12 बजकर 40 मिनट पर सैफी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद उन्हें यूएई में आगे के इलाज के लिए भेज दिया गया। दुनिया की सबसे मोटी महिला को वापस भेजने के लिए खास तैयारी की गई। बाकायदा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

इमान के इलाज को लेकर मुफज्जल लकड़ावाला ने बताया कि उन्हें लिमफेडेमा की वजह से शरी के टिश्यू फूल गए थे। बताया जा रहा है कि 11 साल की उम्र में उन्हें स्ट्रोक हुआ, इसके बाद से उनका वजन बढ़ने लगा। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान इमान अहमद के पेज का आकार घटाया। जिसकी वजह से उनका वजन कम करने में मदद मिली। अब उनका इलाज अबु धाबी में चलेगा। बता दें कि इमान अहमद के इलाज के दौरान कुछ विवाद सामने आया था। इमान की बहन की शाइमा ने एक ऑनलाइन वीडियो के जरिए पिछले महीने आरोप लगाया था कि इमान का उचित इलाज नहीं किया जा रहा। हालांकि उनके आरोपों को सैफी अस्पताल की ओर से खारिज किया गया था। इस दौरान शाइमा की ओर से कहा गया कि जानबूझकर उनकी बहन को अस्पताल ने रोक रखा है। हालांकि डॉक्टर लकड़ावाला ने उनके आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल इमान अहमद को चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से नौ डॉक्टरों की टीम के साथ अबुधाबी भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+