ठाणे के सुंदरवन सोसायटी की गगनचुंबी इमारत में लगी आग, झुलसकर पति-पत्नी की मौत

वहीं, निचली मंजिल में रहने वाले दो लोग स्वयं को आग से बचाने की कोशिश में घायल हो गए। ठाणे का अग्निशमन विभाग और पुलिस के जवान, इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मुंबई में ही रविवार तड़के एक दो मंजिले गोदाम के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
बृह्णमुंबई नगरनिगम आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि दुर्घटना अंधेरी पश्चिम के साकीनाका इलाके में हुई जहां गोदाम ढह गया। दो मृतकों की पहचान इस्माइल अनवर (20) और अमित (25) के रूप में हुई और घायल व्यक्ति को राजावड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि तड़के पांच हुई इस घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications