महाराष्ट्र में सामने आए ओमिक्रॉन के 2 नए मामले, भारत में कुल केस बढ़कर हुए 23

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 2 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई, 6 दिसंबर। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 2 नए मामले सामने आए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे 37 वर्षीय शख्स और अमेरिका से लौटे उसके 36 वर्षीय दोस्त दोनों में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। हालांकि दोनों मरीज एसिम्टोमेटिक हैं और दोनों ने फाइजर की वैक्सीन ले रखी है। अब तक इन दोनों लोगों के संपर्क में आए 5 उच्च-जोखिम और 315 कम जोखिम वाले लोगों का पता लगा लिया गया है और अभी और लोगों की तलाश की जा रही है। राज्य में इसी के साथ ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

Omicron

मुंबई में सामने आए कोरोना के 168 नए मामले
इसी बीच राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 168 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 7,64,003 हो गए हैं, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 16,351 जा पहुंची है।

यह भी पढ़ें: अब एक साथ दिखाई नहीं देगी अरुणिता-पवनदीप की जोड़ी, इस वजह से अरुणिता ने किया पवनदीप के साथ गाना गाने से इंकार

भारत में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 23

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है अब तक भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश में रविवार को ओमिक्रॉन के 17 नए केस मिले, जिसमें से 9 मामले जयपुर और सात मामले महाराष्ट्र के पुणे जिले से थे, जबकि एक मामला दिल्ली से था। भारत में जो लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं उनमें से ज्यादातर या तो अफ्रीकी देशों की यात्रा कर लौटे हैं या फिर ये ऐसे लोगों के संपर्क में आए हैं। जयपुर में जो 9 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं उनमें से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो हाल ही में साउथ अफ्रीका से लौटे थे।

कर्नाटक में मिला था पहला केस
बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन का पहला मामला गुरुवार को कर्नाटक में मिला था। वहीं शनिवार को गुजरात के 72 वर्षीय एनआरआई और महाराष्ट्र के 33 वर्षाय शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को निगरानी सूची में रखा है। हालांकि यह वेरिएंट कितना खतरनाक है फिलहाल इसपर स्टडी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+