अब एक साथ दिखाई नहीं देगी अरुणिता-पवनदीप की जोड़ी, इस वजह से अरुणिता ने किया पवनदीप के साथ गाना गाने से इंकार

अरुणिता और पवनदीप के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल अरुणिता ने पवनदीप के साथ दूसरा गाना गाने से मना कर दिया है।

मुंबई, 6 दिसंबर। सिंगर अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के मंच से फेमस हुई यह जोड़ी आज करोड़ों लोगों को दिलों पर राज करती है। भारत के हर कोने में इन दोनों के चाहने वाले हैं। शो के दौरान जहां दोनों ने अपनी सुरीली और दमदार आवाज का जादू बिखेरकर खूब वाहवाही लूटी वहीं, दोनों के प्यार के किस्से भी खूब चर्चा में रहे। दोनों के प्यार के किस्से इतने चर्चा में रहे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस मौके का फायदा उठाने में जरा भी देरी नहीं की और दोनों ने शो के बाद एक गाना भी किया जिसे जनता ने हाथों हाथ लिया, लेकिन अब अरुणिता और पवनदीप के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल अरुणिता ने पवनदीप के साथ दूसरा गाना गाने से मना कर दिया है।

अब पवनदीप के साथ म्यूजिक एल्बम नहीं करेंगी अरुणिता

अब पवनदीप के साथ म्यूजिक एल्बम नहीं करेंगी अरुणिता

खबर के मुताबिक अरुणिता ने पवनदीप के साथ म्यूजिक वीडियो न करने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला अपने माता-पिता के कहने पर लिया है। दरअसल उनके माता-पिता नहीं चाहते कि उनकी बेटी का नाम पवनदीप के साथ जोड़ा जाए और इसलिए उन्होंने अरुणिता से पवनदीप के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने से मना कर दिया। दरअसल, जब निर्माता राज सुरानी ने 3 म्यूजिक वीडियो के लिए दोनों गायकों को साइन किया, तो अरुणिता के पिता ने निर्माता को स्पष्ट कर दिया कि वीडियो में कोई इंटिमेट सीन नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो अरुणिता के साथ सेट पर जाने के लिए एक अभिभावक को भी रखा गया था।

दोनों को मिला था 3 गानों का ऑफर

दोनों को मिला था 3 गानों का ऑफर

इस बारे में एक पोर्टल से बात करते हुए राज सुरानी ने बताया कि गाने में शामिल ना होने का फैसला अरुणिता का नहीं बल्कि उनके माता-पिता का था। उन्होंने कहा कि यदि यह फैसला अरुणिता का होता तो वह विदेश में शो क्यों करतीं। ऐसा लगता है कि यह उनके परिवार का फैसला था। मैं इससे बहुत निराश हूं।

अरुणिता की जगह अब इन्हें मिल सकता है मौका

अरुणिता की जगह अब इन्हें मिल सकता है मौका

बता दें कि इंडियन आइडल 12 के दौरान ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने कई बार इन खबरों का खंडन किया। राज सुरानी के पास अब अरुणिता की जगह किसी और को लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। माना जा रहा है कि इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट सायली कांबले या शंमुख प्रिया उनकी जगह ले सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+