महाराष्ट्र में दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 2 की हालत गंभीर
मुंबई, 28 मार्च। महाराष्ट्र में एक बार फिर से सफाई कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। यहां नौपदा में रिहायशी कॉलोनी में वॉटर टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। थाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अनुसार दोनों मजदूरों की वॉटर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से मौत हुई है, जबकि दो अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों ही हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में एडीआर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते चंद्रपुर में भी इसी तरह का हादसा सामने आयाथा, जहां दो सफाई कर्मचारियों की सीवेज टैंक में दम घुटने से मौत हो गई थी। दो कर्मचारी राजू जांजरला और सुभाष खांडलकर की इस हादसे में मौत हो गई। जबकि सुशील कोरदे की हालत गंभीर थी, उन्हें नागपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जबकि शंकर अंडागुला और प्रमोद वाविटकर को चंद्रपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications