कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र में स्थगित की गईं 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

महाराष्ट्र में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वहां 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

मुंबई, 12 अप्रैल: राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।

varsha gaikwad

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, 'महाराष्ट्र में कोरोना के केसों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं जून में होंगी। इसके अनुसार नए सिरे से परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।'

राज्य में पहले 10वी की परीक्षाओं को 29 अप्रैल से जबकि 12वीं की कक्षाओं को 23 अप्रैल से कराने का ऐलान किया गया था।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम CBSE, ICSE और IB से अनुरोध करेंगे कि वे अपनी परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करें। उन्होंने कहा की मौजूदा हालात परीक्षा आयोजित करने लायक नहीं हैं। इसलिए इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कोरोना के केसों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए वहां सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा टालने की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी जानकारी

गौरतलब है महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 63,294 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक कोरोना से 34,07,245 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस संक्रमण के कारण अबतक 57,987 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+