अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि उनके पति का कोरोना टेस्ट अब नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक कार्टून टाइप में फोटो शेयर कर ये बताया है कि अक्षय का स्वास्थ एकदम ठीक है। ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर की है, उसमें एक कपल नजर आ रहा है, जिसमें लड़की के हाथ में एक किताब है और उसपर लिखा है 'Mrs Funny Bones'।

4 अप्रैल को अक्षय की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 4 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अक्षय ने लिखा था कि मैं हर किसी को बताना चाहता हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी जरूरी मेडिकल केयर मैं ले रहा हूं। मेरा उन सभी लोगों से अनुरोध है, जो मेरे संपर्क में आए हैं कि वो अपना कोविड टेस्ट करा लें।

एक दिन बाद ही अस्पताल में एडमिट हुए थे अक्षय
आपको बता दें कि अक्षय की कोरोना रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी और 5 अप्रैल को वो अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि आपकी दुआओं का असर हो रहा है, मैं रिकवर हो रहा हूं, लेकिन डॉक्टरों ने मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, इसलिए मैं एडमिट हो गया हूं, जल्द वापस आऊंगा, आप सभी अपना ध्यान रखें।

राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे अक्षय
आपको बता दें कि अक्षय जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो वो उस समय फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में बिजी थे। इससे पहले अक्षय फिल्म 'अतरंगी रे' का शूट पूरा कर चुके हैं। अतरंगी रे में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की 'सूर्यवंशी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और बेल बॉटम भी है।












Click it and Unblock the Notifications