मुंबई हादसा: मरने वालों में 8 महिलाएं, 5 की नहीं हो सकी है पहचान, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्लीः मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर करीब 22 लोगों की मौत गई और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है। हादसे में मारे गए 5 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि बाकी के नाम इस प्रकार हैं- मुकेश शर्मा ,शुभलता शेट्टी, सुजाता शेट्टी, सचिन कदम, मयूरेश खांडेलकर, अंकुश जायसवाल, ज्योतिबा चवन, सुरेश जायसवाल, टैरेसा फडणवीस, रोहित प्रब, अलैक्स कुरिया, हिलोनी डेंडिया, चंदन गणेश सिंह, मोहम्मद शकील, शर्द्धा वापरे, मीना वरुनकर, मसूद आलाम।

हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। रेल मंत्री का कहना है कि रेलवे हर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी हर मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा अलग से देगी।
इस हादसे पर सभी दुख जता रहे हैं। हादसे पर रेल मंत्री का कहना है, ''मुझे घटना का दुख है और जिन परिवार के लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई हैं उनके लिए मैं सांत्वना व्यक्त करता हूं। जो भी लोग घयाल हुए हैं वो जल्दी ठीक हों। पश्चिमी रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के जरिए हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सभी परिवारों के लिए मुझे दुख है। इस प्रकार की घटनाएं ना हों इसके लिए हम प्रयास करेंगे और प्रतिबद्ध हैं।''
यह भी पढ़ें- Mumbai Stampede पर शिवसेना का बड़ा बयान, सरकार पर हो हत्या का मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications