एलफिंस्टन भगदड़ पर शिवसेना का बड़ा बयान, सरकार पर हो मनुष्यवध का FIR
इस ब्रिज के बारे में कहा जा रहा है कि ये कई साल पुराना था इसके लिए कई नेताओं ने रेल मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी।
नई दिल्ली। मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर करीब 22 लोगों की मौत गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से शिवसेना ने सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना के नेता संजय राऊत ने कहा है कि सरकार पर मनुष्यवध का एफआईआर होना चाहिए और रेल मंत्रालय पर भी मुकदमा चलना चाहिए।

वहीं मुंबई में रेलवे ब्रिज गिरने पर कांग्रेस ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकार बदनाम हो चुकी है लोग बहुत अधिक परेशान है फिर भी सरकार की नजर जनता की समस्याओं पर नहीं जाती है। रेलवे ब्रिज हादसे के बाद से ये बात सामने आई है कि ये घटना सरकारी लापरवाही की वजह से हुई।
इस ब्रिज के बारे में कहा जा रहा है कि ये कई साल पुराना था इसके लिए कई नेताओं ने रेल मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी। इस हादसे के बाद एक पत्र सामने आया है जो 23 अप्रैल 2015 को शिवसेना सांसद राहुल शिवाले ने उस समय के रेलमंत्री सुरेश प्रभु को लिखा था। इस पत्र में शिवसेना सांसद ने फुट ओवरब्रिज को चौड़ा करने की मांग की थी।
शिवसेना सांसद राहुल शिवाले के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा भी शिवसेना के एक अन्य सांसद अरविंद सावंत ने भी रेलमंत्री को 20 फरवरी 206 में पत्र लिखकर इस मांग को दोहराया था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए पत्र लिखने वाले सासंद ने कहा कि तत्कालीन रेलमंत्री से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाया जा चुका है, लेकिन किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बता दें, एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है, घटना सुबह 9.30 बजे की आसपास की बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस समय मुंबई में बारिश हो रही है। जिस वजह से फुट ब्रिज पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।Mission 2019:












Click it and Unblock the Notifications