Morena News: पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर पत्थर से कुचलकर लगा दी आग, मुरैना में दिल दहलाने वाली वारदात

Morena News: मृतक के कपड़ों को उतारकर उसके मुंह पर लकड़िया रखकर जलाने का प्रयास भी किया गया है। जिससे मृतक की पहचान नही हो सके। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया है।

Crushed with stone then set on fire Morena

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक युवक का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। जिसे जलाकर पहचान मिटाने का भी प्रयास किया गया है।

जानकारी के अनुसार अंबाह थाना पुलिस को जानकारी मिली की झारनपुरा गांव के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया है। इसी जानकारी से अंबाह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस इस अज्ञात युवक के हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव पर लकड़िया रखी हुई थीं। चेहरे को जलाने की कोशिश भी की गई थी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ मिला। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान भी थे। जहां लाश मिली थी वहां से कुछ ही कदम की दूरी पर शराब पीने के साक्ष्य मिले हैं। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले आरोपियों ने यहां शराब पी है। इसके बाद युवक की पत्थर से कुचल कर मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद युवक के शव को मौके से कुछ ही दूरी पर जलाने का प्रयास भी किया। लेकिन हत्यारे लाश को जलाने में सफल नहीं हो सके। आरोपियों ने शव पर लकड़ियां रखकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अम्बाह थाना पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+