चंबल में मिठाई के डिब्बे के साथ दो कारतूस रखकर मांग ली ₹5 लाख फिरौती
मुरैना में एक सर्राफा कारोबारी से चिट्टी भेजकर पांच लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है
मुरैना,

अंबाह के सर्राफा व्यापारी को मिली चिट्ठी
मुरैना जिले के अंबाह इलाके में रहने वाले सर्राफा कारोबारी संतोष कुमार को एक व्यक्ति ने आकर एक थैला पकड़ा दिया और कहा कि आपके लिए पार्सल भेजा है। पार्सल देने वाला व्यक्ति लंबे लंबे कदम बढ़ाता हुआ निकल गया लेकिन जब व्यापारी ने पार्सल खोलकर देखा तो व्यापारी के पसीने छूट गए क्योंकि पार्सल में मिठाई और दो कारतूस के साथ धमकी भरी चिट्ठी भी थी।

चिट्ठी में की गई ₹500000 की मांग
व्यापारी संतोष कुमार ने जब मिठाई का डिब्बा और कारतूस साथ में देखा तो चिट्ठी पर भी नजर पड़ी चिट्ठी खोलकर देखी तो चिट्ठी में लिखा हुआ था- 'राम राम संतोष भैया मुझे ₹500000 चाहिए और मैं आप से उम्मीद करता हूं कि आप मुझे निराश नहीं करोगे आपके पास 7 दिन का समय है आपके द्वारा की गई किसी भी गलती के लिए आप ही स्वयं जिम्मेदार होंगे'।

धमकी भरी चिट्ठी देखकर व्यापारी घबराया
धमकी भरी चिट्ठी देखकर व्यापारी संतोष कुमार के पसीने छूट गए। जिस व्यक्ति ने व्यापारी को पार्सल थमाया था उसे ढूंढने के लिए व्यापारी तुरंत सड़क पर पहुंचा लेकिन तब तक पार्सल थमाने वाला शख्स जा चुका था। परेशान व्यापारी ने सीधे पुलिस की शरण ली और पुलिस को पूरा माजरा बताया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर से अंबाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपनी जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन दिनदहाड़े इस तरह मिली धमकी से व्यापारी काफी भयभीत है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।












Click it and Unblock the Notifications