Morena News: मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले नरेंद्र सिंह तोमर बन सकते हैं एमपी के अगले सीएम
MP News: मध्य प्रदेश में मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमपी के अगले सीएम हो सकते हैं। दरअसल सीएम की रेस में सबसे ऊपर नाम नरेंद्र सिंह तोमर का आ गया है।
राजधानी भोपाल में सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में ये माना जा रहा है कि जीते हुए विधायकों में से कोई मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो नरेंद्र सिंह तोमर के नाम चर्चा काफी हो रही है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि तीनों राज्यों में चुनाव लड़ने वाले भाजपा सांसद अपनी संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके है।

सूत्रों की माने तो केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर का नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में पहले स्थान पर आ गया है। वही पार्टी के अंदर एक ऐसे नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। जो किसी ने सोचा नहीं होगा। गुजरात फार्मूले की तर्ज पर राकेश सिंह या विष्णु दास शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वही जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए निर्मला भूरिया या फिर ग्वालियर चंबल से किसी एससी वर्ग के विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
तोमर ने 24429 वोटों से जीता है विधानसभा का चुनाव
बता दे दिमनी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणी मुकाबला था जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 79137 वोट प्राप्त हुए। वहीं दूसरे नंबर पर बीएसपी के बालवीर दंडोतिया जिन्हें 54 676 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह और तोमर को 24006 वोट मिले। इस तरह नरेंद्र सिंह तोमर ने यह चुनाव करीब 24429 वोटो से जीता। ग्वालियर चंबल क्षेत्र से नरेंद्र सिंह तोमर का नाम पहले भी सीएम की रेस में शामिल रहा है। लेकिन इस बार शानदार जीत के बाद उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।
सीएम पद को लेकर हो रहा है जमकर मंथन
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चल रही तमाम अटकलें के बीच विधायक दल की बैठक सोमवार शाम 7:00 बजे होनी है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार कई तरह के समीकरण बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान भी प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। लेकिन अभी संगठन नए चेहरों पर विचार कर रहा है। अगर पहलाद पटेल को कम बनाया जाता है तो कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है और लोकसभा का चुनाव लड़कर उन्हें केंद्र में मंत्री भी बनाया जा सकता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बने तो क्या होंगे समीकरण
अगर मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया जाता है तो एक अन्य फार्मूले के तहत ओमप्रकाश धुर्वे या निर्मला भूरिया को और जगदीश देवड़ा को किसी SC वर्ग के नए चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications