MP Election 2023: मुरैना सीट से जो एक बार बना विधायक, दोबारा नहीं पहुंचा विधानसभा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की मुरैना विधानसभा चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट मध्य प्रदेश में 1951 में अस्तित्व में आई उन 79 सीटों में से एक है। यह सीट मुरैना संसदीय सीट में आती है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस यह सीट जीती थी। लेकिन बाद 2020 में यहां पर उपचुनाव कराया गया जिसमें कांग्रेस के ही राकेश मवाई चुनाव जीत गए।

राजस्थान सीमा से मुरैना जिला लगा हुआ है और 2020 में यह क्षेत्र उस समय चर्चा में आ गया जब जिले के 6 में से 5 विधायकों ने बगावत कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद इन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। फिर 2020 में उपचुनाव कराया गया जिसमें सिंधिया गुट को तगड़ा झटका लगा क्योंकि उसके पांच में से तीन विधायकों को चुनाव में हार मिली और इसमें मुरैना सीट भी शामिल है।

MP Morena Assembly Seat,
मुरैना विधानसभा सीट पर 1957 से शुरू हुए चुनावों से लेकर अब तक 5 बार भारतीय जनता पार्टी और 4 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि 2 बार भारतीय जनसंघ पार्टी और एक-एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

मुरैना विधानसभा सीट गुर्जर बाहुल्य सीट है। सीट पर गुर्जर, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के मतदाता हार जीत का निर्णय करते हैं। मुरैना सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने के आसार है। मुरैना सीट की सबसे खास बात ये रही है कि इस सीट पर लगातार कोई भी उम्मीदवार दो बार नहीं जीता है।

मुरैना गुर्जर बाहुल्य इलाका है और यहां गुर्जर मतदाताओं की संख्या लगभग 60 हजार है। ऐसे में इस समुदाय का यहां अच्छा खासा असर है। जातिगत आधार पर देखे तो गुर्जर के बाद एससी वर्ग है जो सियासी समीकरण बदलने का माद्दा रखता है। फिलहाल गुर्जर समुदाय के राकेश मावई मुरैना विधानसभा से विधायक हैं।

मुरैना सीट का जातिगत समीकरण

गुर्जर- 56 हजार
वैश्य- 35 हजार
अनुसूचित जाति- 35 हजार
ब्राह्मण- 30 हजार
ठाकुर- 12 हजार

कुल मतदाता 250298
पुरुष मतदाता 138279
महिला मतदाता 112005
अन्य 14

किस विधायक ने कब जीत हासिल की

1957 कांग्रेस यशवंत सिंह
1962 और 1977 जनता पार्टी जबर सिंह
1967 भारतीय जनसंघ जे सिंह
1972 भारतीय जनसंघ महाराज सिंह
1980 कांग्रेस महाराज सिंह
1985 भाजपा जहर सिंह
1990 और 1998 भाजपा सेवाराम गुप्ता
1993 कांग्रेस सोवरन सिंह
2003 और 2013 भाजपा रुस्तम सिंह
2008 बसपा परशुराम मुदगल
2018 कांग्रेस रघुराज सिंह कंसाना
2020 उपचुनाव कांग्रेस राकेश मावई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+