Murena news: सरपंच की भैंस चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ढूंढने के लिए लग गई पुलिस
Murena news: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अलापुर ग्राम पंचायत सरपंच की भैंस चोरी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए भैंस चोरों का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जौरा थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जौरा क्षेत्र के डगरिया का पुरा गांव निवासी फरियादी सरनाम सिंह कुशवाह हाल धमकन रोड अलापुर जौरा ने पुलिस को जानकारी दी की रविवार-सोमवार की रात मैंने अपने घर के सामने बंधी 2 भैंसों को खोलकर बाउंड्री के अंदर में बांध दी थी और खाना खाकर सो गया था।

जब देर रात मैं जगा तो देखा मेरी दोनो भैंस बांधे गये स्थान पर नहीं थी। मैंने भाई जबर सिंह को जगाया। हम दोनों ने आसपास क्षेत्र और अलापुर गांव में खोजबीन की हमारी भैस नहीं मिली। मैंने अपने छोटे भाई राजबहादूर को बुलाया और घर पर लगे सीसीटीवी कमरे में देखा तो दो लोग मेरी काले रंग की भैस चौरी कर घर के बाहर ले जाते दिख रहे है।
जो भैंसों को ले जा रहे हैं वह ज्ञान सुरेन्द्र गुर्जर और सिंह गुर्जर चंद्रपुरा गांव के निवासी है। जौरा थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में जौरा थाना प्रभारी अमित सिंह ने जानकारी दी की फरियादी की रिपोर्ट पर से भैंस चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications