Lok Sabha Election: आदिवासी वोट बैंक पर BJP की नजर, धार में दम दिखाएंगे PM MODI
Lok Sabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी हलचल देखने मिल रही है, जहां BJP और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का आगमन मध्य प्रदेश की धरती पर हो रहा है। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होगा, जहां इससे पहले अब BJP और कांग्रेस दोनों ही दल अपना दम दिखा रहे हैं।
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निमाड़ अंचल की धार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे, जहां आदिवासी बाहुल्य लोकसभा सीट पर BJP ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। इतना ही नहीं धार में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में झाबुआ और इंदौर से BJP कार्यकर्ताओं और आम जनों को बुलाया जाएगा।

कुछ ऐसा है सियासी समीकरण
सियासत के जानकारों की माने तो आदिवासी अंचल में BJP वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा लेती नजर आ रही है, जहां इसी के मद्देनजर आदिवासी बाहुल्य धार लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की जा रही है। धार लोकसभा सीट पर आयोजित होने वाली जनसभा का असर झाबुआ और इंदौर लोकसभा सीट पर देखने मिलेगा, जहां आदिवासी बाहुल्य झाबुआ लोकसभा सीट पर BJP अपना दम दिखाएगी।
धार में होगा जनसभा का आयोजन
धार के पीजी कॉलेज मैदान पर जनसभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जहां इस जनसभा में धार लोकसभा के अलावा झाबुआ और इंदौर लोकसभा से भी लोग पहुंचेंगे. जनसभा में लगभग 1 से 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है, जहां इसी के चलते जनसभा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं इन तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान विजयवर्गीय के साथ जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: 'मिशन मालवा-निमाड़' पर आएंगे PM MODI, यहां करेंगे चुनाव प्रचार












Click it and Unblock the Notifications