दिमनी विधानसभा में भाजपा पर बरसे कमलनाथ, बोले- मुरैना में कांग्रेस सरकार ने 46 हजार किसानों का किया कर्जा माफ
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार पर बरसे। नाथ ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मैंने सभी प्रयास किए। बता दे इस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस से मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा को प्रत्याशी बनाया गया है।
कमलनाथ ने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र सिंह तोमर के समर्थन में सभा करते हुए कहा कि कांग्रेस की जब सरकार बनी थी उसे दौरान मैंने पहली किस्त में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था जिसमें मुरैना के 46000 किसान शामिल थे।

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मेरी कोशिश थी कि दुनिया के सामने मध्य प्रदेश की एक बेहतर छवि बने। जिसे जहां लोग निवेश के लिए आ सके प्रदेश में निवेश अधिक से अधिक आए इसके चलते महीने माफिया और मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मैंने सभी प्रयास किए कमलनाथ में सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान और किसान बिना काम के है। शिवराज जी आप किसी काम के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 18 साल से झूठी घोषणाएं कर रहे है। दिमनी के बाद कमलनाथ ने मुरैना और उसके बाद जोरा में भी सभा की।












Click it and Unblock the Notifications