चम्बल:प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का हो गया पति से सामना, पिटाई हुई तो प्रेमी ने खा लिया जहर

मुरैना में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की हुई पिटाई, दुखी होकर प्रेमी ने दी जान

मुरैना, 26 सितम्बर। मुरैना में एक प्रेमी जब अपनी प्रेमिका को मिलने पहुंचा तो प्रेमिका की जगह प्रेमिका के पति से प्रेमी का सामना हो गया। प्रेमिका के पति ने प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। पिटाई से व्यथित होकर प्रेमी ने जहर गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था प्रेमी

प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था प्रेमी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला अतिन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मुरैना के पोरसा इलाके में पहुंचा था। यहां के जोटई रोड़ पर रहने वाली एक महिला के साथ अनित के प्रेम संबंध थे। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अनित प्रेमिका के घर पहुंच गया

प्रेमिका के पति से हो गया सामना

प्रेमिका के पति से हो गया सामना

अनित जब अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया तो प्रेमिका के पति ने दरवाजा खोला। प्रेमिका के पति ने जब अनित को अपनी नजरों के सामने देखा तो उसका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अनित को पकड़ लिया और अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद अनित के साथ जमकर मारपीट कर दी गई।

पिटाई से व्यथित होकर खा लिया जहर

पिटाई से व्यथित होकर खा लिया जहर

अनित की जमकर मारपीट की गई। प्रेमिका के पति द्वारा अनित की मारपीट होने पर अनित व्यथित हो गया और उसने बेइज्जती होने की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे अनित की मौत हो गई।

2 साल पहले प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भागा था अनित

2 साल पहले प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भागा था अनित

2 साल पहले अनित अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भाग गया था हालांकि बाद में दोनों की वापसी हो गई इसलिए महिला के पति को अनित और अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पूरी जानकारी थी और यही वजह रही कि जब अनित प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके पति ने अनित को पहचान लिया और उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने अनित की मौते के मामले में जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+