Morena: ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ा प्रेमी युगल, पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर चंबल नदी में फेंका
Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का सनसनीखेज एक मामला सामने आया है। अंबाह थाना क्षेत्र में पिता को बेटी का प्यार करना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी बेटी के साथ उसके प्रेमी की हत्या कर चंबल नदी में फेंक दिया। 18 जून को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम चंबल नदी में डेड बॉडी को तलाशने में जुटी है।
मामला मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र की है। रतन बसई गांव की रहने वाली शिवानी 3 जून को अपने घर से गुम हो गई थी। इसकी शिकायत खुद शिवानी के पिता राजपाल ने अंबाह थाने में मामला दर्ज कराया था। 4 जून को बालूपुरा गांव के रहने वाला छोटू तोमर भी घर से गुमशुदा हो गया था। जिसकी गुमशुदगी भी छोटू के परिजनों ने अम्बाह थाने में दर्ज कराया था।

शिकायत के बाद पुलिस दोनों लड़का और लड़की की खोजबीन कर रही थी। तभी पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि शिवानी और छोटू की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पूछताछ के लिए पुलिस ने शिवानी के पिता राजपाल को गिरफ्तार कर पुलिस से पूछताछ में राजपाल ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने शिवानी और छोटू की हत्या करके दोनों की लाश चंबल नदी के होलापुरा घाट पर नदी में बहा दिया है। रविवार को पुलिस की टीम होलापुरा घाट पर पहुंची है और यहां गोताखोरों की सहायता से दोनों के शव की खोजबीन की जा रही है।
राजपाल ने जानकारी दी कि उसे बेटी शिवानी का उस लड़के छोटू से मिलना पसंद नहीं था। इसलिए उसने बेटी और उसके प्रेमी दोनों को मारने का फैसला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications