मुरैना: कांग्रेस की बैठक में इतनी सी बात पर भिड़ गए कार्यकर्ता, फिर जमकर चले जूते और थप्पड़
Morena News, मुरैना। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज होना चाहती है। लिहाजा लगातार बैठकों के जरिए रणनीति बनाई जा रही है। मुरैना के गोपालपुरा में भी चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में बैठक हुई।

उम्मीद थी बैठक में चुनाव में जीत की रणनीति बनेगी, लेकिन, हुआ कुछ ऐसा कि किसी को भरोसा तक नहीं हो सकता। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत की मौजूदगी में खरगौन के गोपालपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हुई और बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। कांग्रेस प्रत्याशी कुछ करते लेकिन, कार्यकर्ता कहां मानने वाले थे। बस, एक-दूसरे पर थप्पड़ और जूते चलाने में व्यस्त रहे।
मारपीट के बीच बैठक स्थल पर अफरातफरी मच गई। झगड़े को रोकने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए कार्यकर्ताओं को रोका। कार्यकर्ताओं के झगड़े ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के अंदर खींचतान जारी है। इसी का नतीजा पहली बैठक में मारपीट के रूप में सामने आया है। देखना होगा आगे इस तरह की घटना को कैसे रोका जाता है।
यहां जानिए मुरैना लोकसभा सीट का पूरा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications