MP Election 2023: कांग्रेस ने 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले, सुमावली, पिपरिया व बड़नगर और जावरा में बदले कैंडिडेट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए। कांग्रेस ने जिन 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले है, उसमे सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
बता दे सुमावली से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे पहले कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया था। वहीं पिपरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने गुरु चरण खरे का टिकट काटकर वीरेंद्र वेलवंशी को प्रत्याशी घोषित किया है। इधर उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा में राजेंद्र सिंह सोलंकी को हटाकर मौजूदा विधायक मुरली मोरवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा जौरा विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया है।

निवाड़ी से टिकट में हो सकता है बदलाव
निवाड़ी से लगातार टिकट के लिए दावेदारी कर रही कांग्रेस नेत्री रोशनी यादव को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, पार्टी निवाड़ी से अमित राय की टिकट में बदलाव कर रोशनी यादव को उम्मीदवार बना सकती है। दरअसल, रोशनी यादव जनपद सदस्य है साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार में एक्टिव नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications