Morena News: मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार की 50 हजार से ज्यादा वोटों से हुई हार

Morena Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर ने शानदार जी हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीतू सिकरवार को 50 हजार 620 वोटों से हरा दिया।

मुरैना लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जीत के दावे कर रहे थे लेकिन दोपहर तक यह साफ हो गया कि यह सीट भाजपा के खाते में जा रही है शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मामूली हिस्सा अंतर रहा।

Congress candidate Satyapal Neetu Sikarwar lost in Lok Sabha elections by 50 thousand votes

अंबाह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रूम नंबर 118 और दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग रूम नंबर 119 में हुई। दोनों काउंटिंग रूम में गणना एजेंट को पहुंचने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के उत्तरी भाग से प्रवेश दिया गया। वही जौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना रूम नंबर 120 में हुई। इस कक्ष में मतगणना एजेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के उत्तरी भाग से प्रवेश कर रहे थे।

मुरैना में चल रहे उपचुनाव में बीजेपी के शिवमंगल सिंह तोमर और कांग्रेस के नीटू सिकरवार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में बीजेपी को 52530 वोटों की जीत मिली है। इस चुनाव में मुरैना में टक्कर की बात हो रही थी। ग्वालियर-चंबल की इस सीट पर कांग्रेस को मजबूत माना जा रहा था। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को 1 लाख 13 हजार वोटों के अंतर से हराया था। इस बार, नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा पहुंचने के कारण, शिवमंगल को चुनावी मैदान में उतारा गया था।

शिवमंगल सिंह तोमर को नरेंद्र सिंह तोमर का खास माना जाता है, और यही कारण है कि पूरे प्रचार के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर एक्टिव नजर आए थे। नरेंद्र सिंह तोमर यहां एक चर्चित नेता है, और आंकड़ों में उनका प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ है, और कांग्रेस को इस सीट पर अंतिम बार 1991 में जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+