Morena news: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नगर निगम का कचरा वाहन, लग गई भीषण आग
मुरैना में नगर निगम के कचरा वाहन में लगी आग, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी आग, वाहन में के ड्रायवर और हेल्पर गंभीर रुप से झुलसे, कचरा खाली करते वक्त हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
Morena नगर निगम का कचरा वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस वजह से कचरा वाहन में भीषण आग लग गई। कचरा वाहन के अंदर मौजूद ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कचरा वाहन लैंडफिल साइट पर कचरा खाली करने गया हुआ था।
Recommended Video

शहर से कचरा किया था वाहन में इकट्ठा
नगर निगम के कचरा वाहन ने सोमवार को शहर से कचरा इकट्ठा किया था। कचरे को कचरा वाहन में संग्रहण कर नगर निगम का कचरा वाहन लैंडफिल साइट पर कचरा खाली करने के लिए पहुंचा था। कचरा वाहन में ड्राइवर और हेल्प मौजूद थे।
हाइड्रोलिक जैक ऊंचा करते ही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई ट्रॉली
कचरा वाहन का कचरा खाली करने के लिए कचरा वाहन के ड्राइवर ने हाइड्रोलिक जैक ऊपर किया। हाइड्रोलिक जैक ऊपर करते ही वाहन की ट्रॉली ऊपर की ओर उडठने लगी और अचानक से वाहन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।
पहले वाहन में करंट दौड़ा फिर लग गई आग
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही कचरा वाहन में अचानक करंट दौड़ गया और इसके बाद वाहन में तुरंत ही आग लग गई। आग लगते ही वाहन से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगी। कचरा वाहन में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए। जैसे तैसे दोनों ने कचरा वाहन से निकल कर अपनी जान बचाई।
उपचार के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
राहगीरों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पायर ब्रिगेड के अमले को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा जलते हुए कचरा वाहन पर पानी डालकर आग को बुझाया गया। कचरा वाहन के ड्राइवर और हेल्पर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से हेल्पर की गंभीर हालत देखते हुए से उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications