यूपी: कश्मीरी युवक को भीड़ ने पीटा, एक दंपति से पर्स छीनकर भागने का आरोप
Moradabad News, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद जिले में कश्मीरी युवक को भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि युवक एक दंपति से पर्स छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे पकड़ा लिया। बता दें कि वहां खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर का है। यहां एक दंपति मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर से वापस जाते वक्त एक युवक ने दंपति का पर्स छीनकर भागने की कोशिश की। तभी पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद युवक की पब्लिक जमकर धुनाई की। जिसके हाथ में जो आया उसी से युवक को पीटा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों से उसे बचाया और थाने ले गई।

बता दें कि वहां खड़े किसी शख्स ने युवक की पिटाई करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले संज्ञान लिया है। बता दें कि युवक की जेब से कश्मीर के कागज निकले है, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। सभी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications