मुरादाबाद से मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को पार्टी टिकट देने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध

Moradabad news, मुरादाबाद। बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अभिनय की दम पर खास पहचान बनाने वाले राज बब्बर की सीट बदल दी गई है। तीन साल पहले सपा को छोड़ कांग्रेस को ज्वाइन करने वाले राज बब्बर फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुरादाबाद लोकसभा सीट से राज बब्बर का नाम वापसी और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के नाम की घोषणा के बाद से मुरादाबाद कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया। वहीं कांग्रेस संगठन मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इमरान प्रतापगढ़ी को बाहरी उम्मीदवार बताते हुए उन्हें चुनाव न लड़ाने की हुंकार भर दी है।

इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध

इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध

मुरादाबाद लोकसभा सीट से पहली लिस्ट में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नाम की घोषणा के बाद से मुरादाबाद के कांग्रेस फूले नहीं समा रहे थे। मुरादाबाद में उनके रोड़ शो की तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद को यहां से उम्मीदवार बनाते ही, कांग्रेसियों में हलचल मच गई और इसका नतीजा ये रहा कि कल शाम ही राज बब्बर के स्थान पर कांग्रेस हाईकमान ने मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी के नाम की घोषणा कर दी। जिसके बाद से मुरादाबाद के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर नये नाम का विरोध शुरू कर दिया।

प्रदेश संग़ठन मंत्री देशराज शर्मा ने बताई वजह

प्रदेश संग़ठन मंत्री देशराज शर्मा ने बताई वजह

जिला स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हाईकमान के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश संग़ठन मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने इमरान प्रतापगढ़ी को बाहरी बताते हुए उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

ज्योतिराज सिंधिया के होगी बातचीत

ज्योतिराज सिंधिया के होगी बातचीत

प्रदेश संगठन मंत्री देशराज ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी पांच रुपए का भी मेंबर नहीं न ही वो कांग्रेसी हैं और कोई भी बाहरी आकर मुरादाबाद के लोगों की भावनाओ से खिलवाड़ करेगा और चला जायेगा, ये मुमकिन नहीं हो सकता। इस मामले में मुरादाबाद कांग्रेस के लोग अपनी बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिराज सिंधिया जी के सामने रखने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+