यूपी चुनाव 2022: मुरादाबाद में भिड़े सपा-बसपा समर्थक, कहासुनी के बाद हुई मारपीट और पथराव

यूपी चुनाव 2022: मुरादाबाद में भिड़े सपा-बसपा समर्थक, कहासुनी के बाद हुई मारपीट और पथराव

मुरादाबाद, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए वोटिंग का दौरा जारी है। एक बजे तक 39.07 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बीच मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में मतदान करने के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

UP Election 2022: SP-BSP supporters clash in Moradabad

इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच पथराव होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और लाठियां फटकार लोगों दौड़ा लिया। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में समाजवादी पार्टी का एक समर्थक वोट डालकर जा रहा था, तभी बसपा से जुड़े कुछ लोगों ने छींटाकशी कर दी। इसी बात को लेकर पहले मारपीट हुई और उसके बाद पथराव हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई है। उधर, तखतपुर अल्ला उर्फ नानकार गांव में भी सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों में छींटाकशी हो गई। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर दोनों पक्ष के युवकों में बेल्टें चल गईं। विवाद के दौरान पथराव भी हुआ। उसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने गांव में पैदल मार्च कर स्थिति को नियंत्रण में किया है।

एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि कुछ विवाद की सूचना आई थी। पुलिस ने गांव के प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा- 27, बूथ संख्या 245 पर पिछले 2 घंटे से ईवीएम खराब है। अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान ले और शीघ्र मतदान कराना शुरू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+