देखें वीडियो, दिल्ली से रामपुर जा रहे ट्रक में ड्राइवर को आई झपकी, मुरादाबाद में नदी के पुल से गिरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के मूड़ापाण्डे थाना क्षेत्र रामपुर हाईवे पर स्थित पुल से एक ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक व परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा रझेड़ा नदी पुल पर हुआ, जब ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई थीं। ट्रक अनियंत्रित होकर ब्रिज से रजेड़ा नदी में लुढ़क गया। नीचे गिरकर वह क्षतिग्रस्त हो गया।

moradabad highway bridge

संवाददाता ने बताया कि ट्रक में गत्ता भरा हुआ था। वह दिल्ली से रामपुर जा रहा था। रामपुर हाईवे के दलपतपुर स्थित रजेड़ा नदी के पुल पर ड्राइवर को झपकी आई थी। हादसे के बाद चालक व हेल्पर ट्रक के अंदर ही फंसे रहे। दूसरे ट्रक वालों ने उस ट्रक को नीचे गिरा देखा तो पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गाड़ी के अन्दर से बाहर निकाला और एम्बुलेंस द्वारा मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसकी वजह से रामपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। वीडियो में आप हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+