यूपी की तीन सगी बहनों ने कर दिया मां-बाप का नाम रोशन, एक साथ हुईं पुलिस में भर्ती
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में एक परिवार की तीन बेटियों ने एक साथ पुलिस ट्रेनिंग ली। यूपी पुलिस में इन सगी बहनों का एक ही साथ सलेक्शन हुआ। यह देख माता-पिता की खुशी से आंखें भर आईं। उनके पिता शिक्षक हैं। वहीं, मां ने घर पर रहकर बेटियों को अच्छी तालीम दी।

यह बेटियां हैं करुणा रानी, मधुरानी और सीमा रानी। ये बरेली की रहने वाली हैं।मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी में हुई पासिंग आउट परेड में इन्होंने वो कारनामा कर दिखाया, जिसकी परिजन उम्मीद कर रहे थे। संवाददाता ने बताया कि, जिस वक्त ये बेटियां एक साथ मंजिल पर पहुंचीं तो वहां सब तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

तीनो बहनों का कहना कि, हमारा बचपन से ही यह सपना था कि पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करें। इसके लिए माता-पिता ने भी भरपूर साथ दिया। वहीं, पिता सिया राम बोले कि, बेटियों ने कमाल कर दिया। इस दौरान पिता की आखों से खुशी के आंसू बहने लगे। यहां युवाओं की कामयाबी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए:-













Click it and Unblock the Notifications