दहेज में नहीं दिए 2 लाख रुपए तो दूल्हे ने लौटा दी बारात, बोला- मोटी है दुल्हन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हा बारात लेकर शादी के मंडप में नहीं पहुंचा। इससे नारज होकर दुल्हन परिवार के साथ थाने जा पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बिचौलिया ने शादी से पहले दो लाख रुपए की मांग की, रुपए ना मिलने पर दुल्हन को मोटी बताकर दूल्हे ने शादी से ही इनकार कर दिया।

मुरादाबाद आई थी दुल्हन

मुरादाबाद आई थी दुल्हन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां फरीदाबाद की जवाहर कालोनी निवासी युवती की शादी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कालोनी निवासी अमित कुमार के साथ तय हुई। लड़की के परिवार वाले वहां से शादी करने के लिए मुरादाबाद आए। सोमवार को रेलवे हरथला कालोनी में लड़की की मौसी के घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। बस बरात आने का इंतजार था। आरोप है इस दौरान बिचौलिया अचानक पहुंचा। उसने दो लाख रुपए की डिमांड करनी शुरू कर दी। उसने कहा कि अगर रुपए मिल जाएंगे तो ही बारात लेकर दूल्हा दरवाजे पर आएगा।

दूल्हे ने कहा-मोटी है दुल्हन

दूल्हे ने कहा-मोटी है दुल्हन

दुल्हन पक्ष ने इस बात का विरोध किया तो वह चला गया। बाद में पता लगा कि दूल्हा शादी को ही तैयार नहीं है। वह बरात ही लौटाकर ले गया है। उसका कहना है कि दुल्हन मोटी है। यह सूचना मिलते ही दुल्हन के परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत ही 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस दुल्हन और उसके परिवार वालों को थाने ले आई। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी।

मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

घटना के बाद से दूल्हा और उसका पिता फरार हैं। वाट्सएप पर पसंद के बाद दोनों का रिश्ता तय तय हुआ था। प्रभारी निरीक्षक नवल मारवाहा ने बताया दूल्हे के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। पहले दोनों में बैठाकर बातचीत कराकर देख लेते हैं। बात नहीं बनती है तो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+