मुरादाबाद पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, धोखाधड़ी के मामले में दर्ज कराए बयान

मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को धोखाधड़ी के मुकदमे में मुरादाबाद पहुंचकर अपना बयाान दर्ज कराया। जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज करने के बाद वह उत्तरांचल रवाना हो गईं।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। दिल्ली के सीरी फोर्ट आडिटोरियम में एक इवेंट के लिए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर के माध्यम से अनुबंध किया।

सोनाक्षी ने परफॉर्म करने से किया इनकार

सोनाक्षी ने परफॉर्म करने से किया इनकार

कार्यक्रम से ठीक पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने उसमें परफॉर्म करने से इनकार कर दिया, जबकि इस कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी को 37 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। भुगतान ऑनलाइन पांच बार में अलग-अलग खातों में किया था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजकों ने प्रमोद शर्मा से रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद प्रमोद शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

इसके बाद एसएसपी के आदेश पर सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।पुलिस टीम उनके बयान दर्ज करने के लिए मुंबई गई, लेकिन उनके मुलाकात नहीं होने पर टीम वापस आ गई। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद तलब किया था। सोनाक्षी सिन्हा के वकील मुनीश प्रेमी ने बताया कि दोनों पक्षो में कार्यक्रम के लिए समझौता हुआ था, जिसमें साफ लिखा हुआ था कि अगर समझौते के अनुसार एक भी कमी पाई जाती है तो कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के ऑर्गनाइजर ने मुरादाबाद की कटघर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसको लेकर आज सोनाक्षी सिन्हा के बयान दर्ज हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+